प्रहलाद सिंह पटेल

मंत्री-श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्य प्रदेश

जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित; मध्यप्रदेश की पवित्र और जीवनदायिनी नदियों के उद्गमों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही गौसेवा को लेकर निरंतर सक्रिय प्रहलाद सिंह पटेल एक भारतीय राजनेता हैं।

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव (श्रीधाम) में 28 जून, वर्ष 1960 को जन्मे पटेल श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में कोयला राज्यमंत्री रहे। सन् 2019 में लोकसभा में निर्वाचित होने के बाद मोदी सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाद में खाद्य प्रसंस्करण और जलशक्ति मंत्रालय में राज्यमंत्री बने।

प्रहलाद सिंह पटेल सन् 1989 में 9वीं लोकसभा के लिए पहली बार, 1996 में 11वीं, 1999 में 13वीं, 2014 में 16वीं तथा 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए पांचवीं बार सदस्य निर्वाचित हुए।

मूल्य-आधारित शाकाहारी जीवनशैली और पूर्ण शराबबंदी के लिए प्रतिबद्ध 'शाकाहारी परिषद् समिति के सदस्य। 'निर्विकार पथ' के संस्थापक आराध्य श्रीश्री बाबाश्री जी के मार्गदर्शन में भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और किसानों के हितों के प्रति एक समर्पित पथिक भी हैं।

श्री पटेल 'जरारुधाम गौ अभयारण्य' रामनगर, बटियागढ़ (जिला दमोह) के साथ ही 'नर्मदा खंड सेवा संस्थान' बहोरीबंद (जिला कटनी, म.प्र.) के संस्थापक हैं। और पढ़ें

प्रहलाद सिंह पटेल फ़ोकस

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे प्रहलाद पटेल की पुस्तक ‘परिक्रमा’ का विमोचन

पटेल ने अपनी नर्मदा परिक्रमा के दौरान यह पुस्तक लिखी। उन्होंने दो बार पदयात्रा करते हुए नर्मदा परिक्रमा की है...

जल गंगा संवर्धन

जल गंगा संवर्धन अभियान: मुख्यमंत्री ने 1,568 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, पंचायतों में 578 करोड़ रुपये के 57,207 कार्यों का शुभारंभ...

पीएम जनमन कॉलोनी, शिवपुरी

भारत की पहली पीएम जनमन कॉलोनी शिवपुरी में बनी। सहारिया परिवारों को स्थायी खुशियाँ मिलीं। पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने सहारिया परिवारों को नए घर मिलने पर शुभकामनाएँ दीं..

भाजपा में राजनीतिक यात्रा और विकास
  • जन्म : 28 जून 1960, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। उन्होंने जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से स्नातक एवं एलएलबी की उपाधि प्राप्त की।

समाचार

23 जुलाई, 2025
2000 से अधिक आबादी वाले मध्य प्रदेश के गाँवों के विकास के लिए जल्द बनेगी मास्टर प्लान: मंत्री

मध्य प्रदेश में 2000 से अधिक जनसंख्या वाले गाँवों के विकास के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा..

01 अक्टूबर, 2024
"एमपी के पंचायतों का होगा अपना सामुदायिक और पंचायत भवन, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश"

" मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने विभाग का रिव्यू किया है।"

नर्मदा नदी प्रमुख झलकियाँ