राजनीतिक यात्रा -

प्रारंभ

आपने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 में जबलपुर गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में की

1982

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने

1986-87 :

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

1987-90 :

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

1989 :

सिवनी से 9वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित, उस लोकसभा के सबसे युवा सांसद

1996 :

सिवनी से 11वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित

1998 :

महानिदेशक, नेहरू युवा केन्द्र, मानव संसाधन मंत्रालय, दिल्ली

1999 :

बालाघाट से 13वीं लोकसभा में निर्वाचित

2003 :

भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के महामंत्री

2011-2014 :

राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर महासंघ

2014 :

दमोह से 16वीं लोकसभा में निर्वाचित

2015-2017 :

मणिपुर प्रदेश प्रभारी, 2017 मणिपुर विधानसभा चुनाव में प्रथम बार भाजपा सरकार का गठन

2019 :

दमोह से 17 वीं लोकसभा में पुनः निर्वाचित (पांचवां संसदीय कार्यकाल)

2019-2021 :

नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार

2021-2023 :

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री, भारत सरकार

1990-2023 :

विभिन्न लोकसभा कार्यकालों के दौरान महत्वपूर्ण केंद्रीय स्थाई एवं सलाहकार समितियों के सदस्य

2023 :

नरसिंहपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए पहली बार विधायक निर्वाचित

2024 से वर्तमान :

पंचायत व ग्रमीण विकास एवं श्रम मंत्री, मध्यप्रदेश शासन

उल्लेखनीय सामाजिक कार्य -

  • सामाजिक जागरण एवं विभिन्न विषयों को लेकर पद यात्राएं, जैसे: युवाओं के लिए क्रान्ति मशाल यात्रा, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं में मदद के लिए, नक्सलवाद के विरुद्ध, नर्मदा स्वच्छता, नशामुक्ति के लिए, शहीदों की स्मृति में, और अन्य विषयों के लिए।
  • भूकंप पीड़ितों के लिए राहत कार्य - जबलपुर एवं चमौली, उत्तराखंड। बालाघाट जिले में बाँध फूटने पर विस्थापन का कार्य। जबलपुर में विस्थापितों के लिए अस्थायी मकान बनाने के लिए श्रम दान, इत्यादि ।
  • नर्मदाखंड सेवा संस्थान के संस्थापक। रक्तदान, नेत्र दान शिविरों और गरीब बच्चों के लिए व्यक्तित्व विकास पाठ्यक्रमों का आयोजन। यह संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्य करता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।
  • 2016 में मध्यप्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जरारुधाम में प्रदेश के पहले गौ-अभ्यारण की स्थापना। यहाँ गौ-वंश की रक्षा, चिकित्सा, सघन वृक्षारोपण, गोबर गैस, जैविक खाद, गौ-काष्ठ का उत्पादन किया जाता है। किसान प्रशिक्षण केंद्र, जैविक खेती, औषधीय नर्सरी के प्रकल्प। ग्रामीण पर्यटन की सुविधाएं।
  • उनके मार्गदर्शन में सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर, (म.प्र) के द्वारा विगत 42 वर्षों से कबड्डी, वॉलीबॉल, और एथलेटिक्स जैसे खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं के बीच, उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता के विकास हेतु ।
अवधि / वर्ष  पद / गतिविधि
1982 बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
1986–1990 बीजेपी युवा मोर्चा, मध्य प्रदेश के सचिव
1989, 1996, 1999, 2014, 2019 कई लोकसभा कार्यकालों और निर्वाचन क्षेत्रों से सांसद चुने गए
2003–2004 कोयला राज्य मंत्री (वाजपेयी सरकार)
2019–2021 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृति एवं पर्यटन (मोदी सरकार)
2021–2023 खाद्य प्रसंस्करण एवं जल शक्ति राज्य मंत्री
2023 विधायक (नरसिंहपुर) चुने गए और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त
वर्तमान पद सामाजिक, सांस्कृतिक और कल्याणकारी योगदान (शिक्षा, परिक्रमा, शाकाहार)