खेल

श्री प्रहलाद सिंह पटेल का खेलों के क्षेत्र में भी योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। छात्र जीवन से ही वे एक उत्साही खिलाड़ी रहे हैं और खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण में विश्वास करते आए हैं।

उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सहयोग क्रीड़ा मंडल, गोटेगांव (जिला नरसिंहपुर, म.प्र.) ने विगत 42 वर्षों से निरंतर कबड्डी, वॉलीबॉल ,एथलेटिक्स और स्वदेशी खेल जैसे चॉपर, जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। विशेषकर ग्रामीण युवाओं के बीच इन खेलों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने न केवल उनकी खेल प्रतिभा को निखारा, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों से भी जोड़ा।

श्री पटेल ने यह सुनिश्चित किया कि गाँवों के युवा इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी क्षमता का परिचय दे और खेलों में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सके।

एक खिलाड़ी के रूप में उनका मानना रहा है कि खेल केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि विचारों को भी सशक्त बनाते हैं। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में सहयोग क्रीड़ा मंडल आज ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का एक मजबूत मंच बन चुका है।